{"_id":"5c8e901dbdec2276d05c004a","slug":"holi-gol-gul-at-the-holi-meeting-ceremony-resolved-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल, मतदान का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल, मतदान का संकल्प लिया
Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aparajita
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महिलाओं, युवतियों ने फूल और गुलाल की होली खोली। नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने सबका मन मोहा। महिलाओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव में भी बढ़चढ़कर मतदान की अपील की।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ विजय सिंह पथिक कालेज कैराना की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष नीतू त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाएगा। स्कूल कालेजों में कार्यक्रमों ,सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण आदि देकर उन्हें मन से भी मजबूत बनाने की दिशा में अच्छा प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम में अपराजिता परिवार में शामिल होने पर रेलवे रोड निवासी भगत जी परिवार की भावना मित्तल, विनीता मित्तल का स्वागत अपराजित अभियान से जुड़ी महिला सदस्यों ने किया।
विनीता और भावना ने कहा कि अमर उजाला के इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देंगी। कार्यक्रम का संचालन कोमल सिंह और अंजली पांचाल ने किया। उन्होंने अमर उजाला अपराजिता अभियान के बारे में अन्य महिलाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, युवतियों ने एक दूसरे के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली और होली गीत गाए। विजय सिंह पथिक कालेज की वरिष्ठ प्रवक्ता नीतू त्यागी ने होली गीत पर नृत्य किया। आयुषी, खुशी मित्तल ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। निशी का होली डांस भी सबने सराहा।
विज्ञापन
तबला-हारमोनियम पर सुनाए भजन
माजरा रोड निवासी 12 साल की श्रुति पांचाल ने हारमोनियम, उसके भाई आठ साल के सूर्यदेव ने तबला और 13 साल के श्याम पांचाल ने भजन सुनाए। तीनों भाई बहनों के साथ हारमोनियम, तबले पर एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। महज आठ साल की उम्र में तबला वादन देख सब हैरान रह गए। होली के भजन काफी प्रशंसनीय रहे।
घर घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं और युवतियों ने अपराजिता अभियान के संकल्प पत्र भरे और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। मतदान सबका अधिकार है। कार्यक्रम में जल्द ही एक महिला कार्यशाला का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।
इनका रहा सहयोग
साक्षी मलिक, वीना अग्रवाल, पूनम राणा ,डिंपल, कोमल सिंह, अंजली पांचाल, तान्या ,रीमा निर्वाल, सरोज तोमर, रीना गौतम, भावना मित्तल, विनीता मित्तल, नीतू त्यागी, मोनिका कपूर ,पूजा, कविता, वंदना, रीमा मित्तल, आरती मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, आदि का सहयोग रहा।