फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holi colors started freezing in Falgun

फागुन में जमने लगे होली के रंग

Sun, 13 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Holi colors started freezing in Falgun
शामली में सर्व सेवा समाज के होली मिलन समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। सर्व सेवा सम्मान समिति की ओर से रविवार को माजरा रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण की नाट्य झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई। राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ होली के भजनों पर लोगों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे। समिति के संरक्षक उमाशंकर गर्ग, सतीश गोयल, राजकुमार तायल, सत्र संयोजक गिरधारी लाल नारंग, अध्यक्ष मुकेश तायल, सचिव सचिन जैन ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उद्यमी आलोक जैन ने अध्यक्षता और संचालन अजय गर्ग ने किया। कार्यक्रम संयोजक संदीप विश्वकर्मा, श्रवण संगल, सचिन गर्ग, यशस्वी पंवार, विक्की जैन, मनुज कांबोज, सुशील अग्रवाल, अमित सैनी, जगदीश अरोरा, रजनीश नामदेव, भूपेंद्र खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में अतिथियों का किया स्वागत
भारतीय योग संस्थान की ओर से होली मिलन समारोह शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक मनीष संगल, अरुण जैन, अशोक कोरियर आदि ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की ओर से अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। अरुण जैन ने ध्यान और भ्रामरी- प्राणायाम कराया। विभु, सुरेश गर्ग, हिमानी, शिवकुमार पंतजलि गीतों का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि मनीष संगल ने होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन मनोज जांगिड़ ने किया। मौके पर डॉ. उमेश खुरगान, शिव कुमार मित्तल, सुनीत कुमार, मदन मोहन, नरेश तायल, संजय गर्ग, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed