फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holi celebrated with enthusiasm throughout the district

Shamli News: जिलेभर में उल्लास के साथ मनाई होली

Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with enthusiasm throughout the district
शामली की बैंड मार्केट में होलिका स्थल पर पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : chineni news
शामली। जिले भर में होली का पर्व धूमधाम से उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों और देहात में मुख्य मार्गों, चौराहों पर सुबह 10.34 बजे से पहले होली का पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं-बच्चों एवं पुरुषों ने होली की परिक्रमा करते हुए दीप प्रज्वलित करके घर परिवारों की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। जिलेभर में 780 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से होलिका की पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं, बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। शहर में माजरा रोड, नया बाजार, गोशाला रोड, वीवी इंटर कॉलेज मार्ग, रेलवे स्टेशन परिसर, आर्यपुरी, बुढ़ाना मार्ग, सीबी गुप्ता काॅलोनी, काका नगर, बरखंडी, कमला काॅलोनी, बड़ा बाजार समेत अनेक स्थानों पर होलिका बनाई गई। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर होलिका स्थल पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। होलिका की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं-बच्चों और पुरुषों ने होलिका के समक्ष दीप प्रज्वलित करके गुड़-आटा बेर, मिठाई, बताशे और गूजरी के हार अर्पित कर पूजा की। बच्चों ने होलिका पर गोबर के बने बड़कुलों की माला भी होलिका को समर्पित किए। होलिका की परिक्रमा की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात ढोल की थाप और होली के गीतों के साथ नाचते झूमते हुए युवाओं ने होलिका की परिक्रमा की। इसके बाद होलिका का दहन किया गया। महिलाओं के साथ बच्चों की भी होलिका स्थल पर भीड़ लगी रही। श्रद्धालु महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका पूजन के साथ ही ग्राम देवता भूमिया खेड़ा और गृह देवता की पूजा की गई। शहर के हनुमानधाम, शिव मंदिर गुलजारी वाला, बलभद्र मंदिर, भाकूवाला मंदिर, सती वाला मंदिर, सदाशिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। होलिका स्थल पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। देहात क्षेत्र के ऊन और चौसाना कस्बे में महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और बुरी शक्तियों से रक्षा की कामना की।
कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल खालापार, रायजादगान दिनतला मोहल्ला कानूनगोयान पर मुख्य रूप से महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने समूह बनाकर होली का पूजन किया। रात्रि में 11:30 बजे होलिका दहन किया गया। एलम, भारसी भनेड़ा नाला, गंगेरू आदि गांव में होलिका स्थापित की गई। गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र गांव मालैंडी, ताना पेलखा, रांझड़, दुल्लाखेड़ी, भाट्टू, बुंटा, गुराना, गढ़ी अब्दुल्ला खा, गंदेवड़ा, मानकपुर, धनैना जंधेड़ी आदि गांवों में होली पूजन किया गया।

जलालाबाद कस्बे में देवतेश्वर महादेव मंदिर, मराठा कालीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर, प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी स्थल में भी प्रात: से की गोगा महाराज, गोरखनाथ महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि के समय कस्बे में होली कल्लर, गंगोह रोड, रामरतन मंडी, बोहरान मंदिर में रात्रि के समय होली का विधि विधान के साथ दहन किया गया।

शामली की बैंड मार्केट में  होलिका स्थल पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

शामली की बैंड मार्केट में होलिका स्थल पर पूजन करती महिलाएं। संवाद- फोटो : chineni news

शामली की बैंड मार्केट में  होलिका स्थल पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

शामली की बैंड मार्केट में होलिका स्थल पर पूजन करती महिलाएं। संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed