फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holding four executive officers hostage, staged a sit-in at the powerhouse

Shamli News: चार अधिशासी अधिकारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर पर दिया धरना

Mon, 23 Jan 2023 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Jan 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Holding four executive officers hostage, staged a sit-in at the powerhouse
खेड़ीकरमू बिजलीघर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देते किसान।
शामली। भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खेड़ीकरमू बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के अफसरों को कई घंटों तक अपने बीच बंधक बनाकर बैठाए रखा। किसानों के उत्पीड़न पर अंकुश समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक के साथ सोमवार सुबह संगठन के कार्यकर्ता कैराना रोड पर करमूखेड़ी बिजलीघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के धरने की सूचना पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिंह, द्वितीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह, तृतीय के उदयप्रताप सिंह, चतुर्थ वितरण खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रताप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों ने चारों अधिशासी अधिकारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुड़ाना में तैनात जेई, हथछोया में टीजीटू पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोनों का तबादला किए जाने की मांग की। बकाया बिल को लेकर किसानों के कनेक्शन काटे जाने का विरोध करते हुए किसानों का उत्पीड़न पर अकुंश लगाने समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। बाद में छह सूत्रीय मांग पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। अधिकारियों की ओर से किसानों की समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जावेद तोमर, गठवाला खाप प्रवक्ता शीशपाल मलिक, तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट सन्नी निर्वाल, तहसील महासचिव अशोक कुमार उपाध्याय, कपिल मलिक, सुमित कुमार, सुदेश मलिक, गोवर्धन, सुनील, सूरजमल, संजीव कुडाना, भारतवीर, सुदेश पाल, डॉ. संजीव कुमार, विनीत मुखिया, नरेश मलिक, देवेंद्र मलिक, संजीव मलिक, नाजिम अली, हसन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed