{"_id":"6ae39ddde2408d70570d6270","slug":"youth-on-tractor-killed-six-others-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-on-the-highway-shamli-news-c-26-1-smrt1048-177044-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, छह घायल
Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में हादसे में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : Archive
झिंझाना/बिडौली (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे गांव सींगरा के पास बृहस्पतिवार सुबह पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सवार फुरकान (22) की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा हुसैनपुर निवासी फुरकान अपने साथियों नईम, जब्बार, शाहिद, रमजान, सरफराज और सलीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव आमवली में पुराल लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर को सरफराज चला रहा था। झिंझाना क्षेत्र में गांव सींगरा कट से हाईवे पर चढ़ते समय करनाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई जबकि नईम को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फुरकान की एक साल पहले हुई थी शादी मृतक के भतीजे मुजम्मिल ने बताया कि फुरकान चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। उनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसे कोई संतान नहीं है। परिवार के लोग मजदूरी करने के साथ खेतीबाड़ी भी करते हैं। फुरकान की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

झिंझाना में हादसे में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : Archive