फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hoardings with photos of BJP leaders torn, case filed

भाजपा नेताओं के फोटो लगा होर्डिंग फाड़ा, मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hoardings with photos of BJP leaders torn, case filed
भाजपा नेताओं के फोटो लगा होर्डिंग फाड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह में भाजपा नेताओं के फोटो लगे होर्डिंग को फाड़ दिया। यह होर्डिंग विजय दशमी की शुभकामनाओं का लगा हुआ था। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के सदस्य की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी नौशाद मंसूरी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा से प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का सदस्य है। नौशाद के मुताबिक उसके मोहल्ले में विजय दशमी की शुभकामनाओं का होर्डिंग लगा था। होर्डिंग पर उसकी फोटो के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगे थे। नौशाद का आरोप है कि मोहल्ले के सादिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने व उससे द्वेषभाव रखते हुए होर्डिंग को फाड़ दिया। आरोपी ने होर्डिंग को फाड़कर धार्मिक विश्वास का अपमान किया है और उसे संगठन में जाने के लिए देख लेने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed