{"_id":"602032e48ebc3e4c8b5fd2e5","slug":"historyheater-arrested-with-ten-kg-of-doda-pop-shamli-news-mrt524246560","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किलो डोडा पोस्त के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किलो डोडा पोस्त के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
दस किलो डोडा पोस्त के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
शामली। झिंझाना पुलिस ने थाने की टॉप-10 सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर को 10 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर जिले में टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिलने पर रंगाना मोड़ से थाने का टॉप-10 सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर प्रदीप, निवासी गांव रंगाना थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप झिंझाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने आदि के करीब 18 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।