{"_id":"67fc0b96f3e02b9d8703fc95","slug":"history-sheeters-raised-their-hands-and-renounced-crime-shamli-news-c-26-1-sal1002-140206-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हिस्ट्रीशीटरों ने हाथ उठा कर की अपराध से तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हिस्ट्रीशीटरों ने हाथ उठा कर की अपराध से तौबा
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपियों, हिस्ट्रीशीटरों के साथ बैठक करके अपराध की दुनिया छोड़ने की हिदायत दी। इस दौरान अपराधियों ने हाथ ऊपर उठा कर अपराध से तौबा की।
रविवार को कोतवाली में क्षेत्र के गोकशी के आरोपियों व हिस्ट्रीशीटरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग सीओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अपराध छोड़ दो। अगर अपराध में लिप्त पाये गए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कोतवाली प्रभारी धर्मंद्र सिंह ने सभी से अपराध की दुनिया छोड़ कर मुख्य धारा में जीवन यापन करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि क्षेत्र में गोकशी व अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे।
आरोपियों के डोजियर भरने का कार्य शुरू
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में 168 हिस्ट्रीशीटर है। जिनमें से कुछ की मौत हो गई तथा कुछ जेल में बंद है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 67 गोकशी के आरोपियों व अन्य अपराधियों को सूचीबद्ध किया है। पुलिस सभी हिस्ट्रीशीटरों व गोकशी के आरोपियों के नाम पते, उनके ऊपर पूर्व में दर्ज मुकदमों, वर्तमान में आय का जरिया, अपराध में अभी भी लिप्त है अथवा नही इसके लिए डोजियर भरने को कार्य शुरू किया गया है। अपराधियों के डोजियर भरने के लिए 10 बीट कांस्टेबलों की डयूटी लगाई गई है जो हिस्ट्रीशीटरों व गोकशों के घरों व मोहल्लों में जाकर जांच करने के बाद डोजियर में उसकी सारी जानकारी दर्ज करेंगे।