फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   His aim is to win the BJP in the civic elections

Shamli News: निकाय चुनाव में भाजपा को विजय दिलाना उनका उदे्शय -

Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
His aim is to win the BJP in the civic elections
- क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया का जिले में पहली बार पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के जिले में पहली बार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले निकाय चुनाव में भाजपा की जीत दिलाना है। बाद में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया।
शुक्रवार काे भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया मेरठ से चलकर जिले की सीमा लिसाढ़ आईटीआई पर पहुंचे। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की ओर भव्य स्वागत किया गया। बाद में सिंभालका, काबड़ौत पुल, शहर के बुढ़़ाना रोड़ आईसीआईसी बैंक पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया द्वारा मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। वर्मा मार्केट में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अंकित गोयल ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया का पटका और पगडी पहनाकर स्वागत किया। मुख्य रूप से भाजपा नेता मोहित जैन, नीरज संगल, अमित विश्वकर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष शर्मा, अनुराग जैन, राहुल जैन, आशीष अग्रवाल,श्रीपाल धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का शहर के शिव चौक पर भाजपा नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल और पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल के नेतृत्व में स्वागत किया। कृष्णा गार्डन, बाद में मुंडेट कला गांव में पार्टी कार्यालय में परिचय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी अजय शर्मा ने सतेंद्र सिसोदिया के राजनीतिक जीवन का परिचय से अवगत कराया।
परिचय बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉक्टर रामजीलाल कश्यप, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, प्रमोद सैनी अट्टा, हरबीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल कश्यप, जिला महामंत्री पंकज राणा, राजेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी एवं पंकज राणा ने संयुक्त रूप से किया।


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के काफिला से लगा शहर में जाम
शामली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के काफिला शहर के मुख्य मार्ग वर्मा मार्केट से शिवचौक माजरा रोड कृष्णा गार्डन तक कारों के काफिले से जाम लग गया। भाजपा नेताओं की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जुट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed