{"_id":"5b82eb8642c792466d28282a","slug":"hindus-and-muslims-celebrate-raksha-bandhan-in-babri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम ने बाबरी में मिलकर मनाया रक्षा बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम ने बाबरी में मिलकर मनाया रक्षा बंधन
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाबरी में सपा नेताओं का राखी बांधते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली मेें सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए बाबरी गांव के लोगों की सराहना की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समिति और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर दूसरे समुदाय के लोगों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।
गांव बाबरी में रविवार दोपहर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और बैठक की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबरी गांव के दो धर्मस्थलों में मांस फेंककर शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने खुराफातियों के मंसूबों का कामयाब नहीं होने दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा छात्र सभा, सपा युवजन सभा, सपा लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के 100 सदस्यों को शांति दूत के रूप में क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा। यदि कहीं पर भी किसी प्रकार की शरारत होगी, तो शांति दूत वहां पहुंचकर माहौल ठीक रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे।
इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने एरक दूसरे को राखी बांधकर सांप्रदायिक सौहार्द को ठीक रखने का वचन भी दिया। साथ ही संकल्प लिया कि किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, वीरेंद्र प्रधान, रवि, चेतान, प्रमोद, देवेंद्र, रोहित, उमेश प्रधान, प्रदीप सिंभालका, हरिकिशन, मनीष, गौरव, सहेंद्र, श्याम सिंह, सोमपाल, संजीव, बालेंद्र पूर्व प्रधान, महेंद्र, आबाद खान, गय्यूर कुरैशी, इरफान, शमशाद, इश्तयाक, बाबू खान, जरीफ, आमिर, सलमान, रहीम, इसरार आदि मौजूद रहे।