फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu organizations created a ruckus in the Collectorate

Shamli News: हिंदू संगठनों ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा

Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations created a ruckus in the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संव
शामली। जिले के हिंदू संगठनों ने बुधवार को जुलूस निकालकर शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलालाबाद के ऐतिहासिक किले के कुओं की खुदाई कराए जाने, जलालाबाद का नाम मनहार खेड़ा रखने, प्राचीन दुर्ग और कुओं को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने के साथ-साथ पुरातत्व विभाग से संरक्षित किए जाने की मांग की। लोगों ने नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, मनहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता शामली कलक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुए। लोगों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पुंडीर के नेतृत्व में हिंदू संगठनाें ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एडीएम परमानंद झा और एसडीएम सदर हामिद हुसैन को सौंपा। दिए ज्ञापन में कहा कि जलालाबाद का किला महाभारतकालीन है और उसका नाम मनहार खेड़ा है। कुओं और दुर्ग को पुरातत्व विभाग को संरक्षित करके राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि महाभारतकालीन किले का मनहार खेड़ा महाराजधिराज केसरी सिंह द्वारा जीर्णोद्धार किया गया था। तीन सौ साल पहले जहर देकर 1444 हिंदुओं को यहां मार दिए जाने के बाद कुओं में डाल दिया गया था। आरोप लगाया कि सैकड़ों साल बाद भी मरे हुए राजाओं की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनहारखेड़ा गांव के पास प्राचीन मंदिर मनिहारखेड़ा देवता, गुसाईं वाला मंदिर, सूर्यकुंड देवता सरोवर का जीर्णोद्धार किए जाने, जलालाबाद कस्बे में शत्रु संपत्ति की जांच कराने, जलालाबाद का नाम हटाकर मनिहारखेड़ा करने की माग की।
ज्ञापन देने वालों में भानू प्रताप, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पुंडीर, आकाश शर्मा, राजीव वर्मा, विवेक, अमरदीप,राजीव, भारत भूषण, शिव चरण कश्यप, दीपक चौधरी, गगन सैनी, अंकित, अर्जुन गौतम, विशाल निर्वाल मौजूद रहे।
दो माह में मांगे पूरी नहीं होने पर महापंचायत की चेतावनी

शामली। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो माह के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वे किले के अंदर हिंदू महापंचायत करेंगे। कहा कि किले के कुएं के अंदर दफनाए हिंदुओं की अस्थियां जब तक नहीं निकाली जाएंगी, तब तक वे गंगा स्नान भी नहीं करेंगे। एसडीएम हामिद हुसैन का कहना है कि लोगों ने ज्ञापन दिया है। किले के संबंध में रिपोर्ट पुरातत्व विभाग को सौंपी गई है। पुरातत्व विभाग की खुदाई होगी या नहीं यह तय करेगा।


रालोद सुप्रीमो के पास पहुंचा प्रकरण
शामली। जलालाबाद ऐतिहासिक किले का मामला गरमाता जा रहा है। रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली ने पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी को दे दी है। कहा कि जयंत चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मामले को लेकर मिलेंगे। रालोद विधायक अशरफ अली ने किले को खुद का बताया। कहा कि सभी दस्तावेज भी उनके पास हैं।

शामली कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर  ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संव

शामली कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed