{"_id":"5e4c36548ebc3eccd747eb9c","slug":"hindi-question-paper-made-easy-in-inter-student-happy-shamli-news-mrt4696821172","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में हिंदी का प्रश्नपत्र आया आसान, विद्यार्थी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में हिंदी का प्रश्नपत्र आया आसान, विद्यार्थी खुश
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर का हिंदी का प्रश्नपत्र आसान आने से छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई है। इंटर की छात्रा इकरा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतना आसान प्रश्नपत्र आएगा। उसने सभी प्रश्नों के जवाब लिखे है। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। छात्रा अमरीन ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की जो तैैयारी की थी, वह काम आई है। उसने जो याद किया था, वह सब मिला है। सभी सवाल उसने हल किए है। उसे उम्मीद है कि बहुत अच्छे अंक आएंगे। छात्रा नसरीन ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर उसके मन में कई तरह के सवाल थे, लेकिन जब प्रश्नपत्र हाथ में आया तो सभी तरह की शंकाएं दूर हो गई। उसने सभी सवालों के जवाब मन लगाकर अच्छी तरीके से लिखे है। उसे उम्मीद है कि हिंदी में बहुत अच्छे अंक आएंगे। छात्र आसिफ ने बताया कि उसने हिंदी की तैयारी की थी। उसका नतीजा रहा कि उसने जो याद किया था, वह उसे मिलने से वह बहुत खुश है। छात्र परमवीर का कहना है कि प्रश्नपत्र में प्रश्नों को हल करने में उसे कोई कठिनाई नहीं हुई। प्रश्नपत्र आसान था। छात्र गौरव ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र बहुत अच्छा आया है। उसे नहीं लगा कि कोई सवाल मुश्किल रहा हो। सभी सवालों के जवाब लिखे हैं।
शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा
कैराना। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय बहादुर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी का पेपर पहली पारी में हुआ, जिसमें 362 छात्र-छात्राओं में से 20 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर हिंदी दूसरी पाली में 473 छात्र-छात्राओं में से 433 छात्र ने परीक्षा दी। एसएन इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र प्रबंधक श्रीनिवास ने बताया कि कॉलेज में हाई स्कूल के 421 छात्र-छात्राओं में से 411 ने परीक्षा दी जबकि इंटर हिंदी की दूसरी पाली में 116 छात्र-छात्राओं में से 111 छात्रों ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह महिला व पुरुष अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कराया गया। पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा देकर लौटे छात्र विपिन निवासी थानाभवन, मौहम्मद फैज निवासी गांव भूरा, रिया गोयल निवासी मोहल्ला गुम्बद, शमशेर, फेसल निवासी कैराना तथा हर्ष भारद्वाज निवासी शामली ने कहा कि उनका पहला पेपर बहुत ही अच्छा रहा।
छात्र-छात्राओं की स्कूल गेट पर हुई चेकिंग
झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में छात्र-छात्राओं की गेट पर ही चेकिंग की गई। केंद्र व्यवस्थापक प्रवीण कुमार ने बताया हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में कुल 449 में 21 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के कुल 473 छात्र पंजीकृत में 55 अनुपस्थित रहे। जय सीताराम किसान इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक रनसिंह ने बताया हाईस्कूल की प्रथम पाली में 262 पंजीकृत में 9 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के कुल 275 पंजीकृत में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिकंदरपुर के बलवंती देवी इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया हाईस्कूल की प्रथम पाली में कुल 226 में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के 242 में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ऊन स्थित डीएवी इंटर कालेज में हाई स्कूल प्रथम पाली में पंजीकृत 569 में 525 ने परीक्षा दी है। दूसरी पारी इंटर में 506 पंजीकृत में 482 ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य हरवेंद्र सिंह ने बताया की सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई।