फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Himanshi wanted to have an arranged marriage with Vineet.

Shamli News: अफीम, स्मैक की तस्करी करने के आरोप में राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Himanshi wanted to have an arranged marriage with Vineet.
शामली। एसओजी टीम और थानाभवन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने में राजस्थान निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 60 ग्राम अफीम और 131 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बरामद अफीम व स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 35 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया पकड़े गए आरोपियों के नाम माधु कुमार पुत्र भैरूलाल निवासी गांव सारण थाना गंगवार जनपद चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) और दीपक सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गांव तुंबाडिया थाना साडास जनपद चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। माधु के के कब्जे से एक किलो 60 ग्राम अफीम व दीपक के कब्जे से 131 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी के मुुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान में अफीम की खेती करते हैं। अफीम व स्मैक को वे राजस्थान से लाकर जगह-जगह घूमकर बेचते है। इससे अच्छी बिक्री होने के साथ ही काफी मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed