फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway flyover road broken for the second time in four months

Shamli News: हाईवे के फ्लाईओवर की सड़क चार माह में दूसरी बार टूटी

Wed, 28 Jun 2023 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Jun 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Highway flyover road broken for the second time in four months
- करीब एक साल पहले पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी को हुआ था निर्माण
विज्ञापन

- हैदरपुर फ्लाईओवर चार माह पहले एक ओर की सड़क टूटने के कारण पांच दिन तक रही थी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। हाईवे के फ्लाईओवर की सड़क की परत चार माह में दूसरी बार टूट गई है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों के हादसों का शिकार होने की भी संभावना बन गई है।
करीब एक साल पहले जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण कराया गया था। पानीपत रोड पर यमुना पुल से पहले हैदरपुर के पास फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था। करीब चार माह पहले फ्लाईओवर की एक साइड की सड़क की ऊपरी परत टूटने के बाद पुल की एक साइड पांच दिन के लिए बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

कंपनी के मजदूरों ने सड़क को जेसीबी से उखाड़ कर दोबारा सड़क बनाई थी। लेकिन इसके बाद फिर से उसी स्थान पर सड़क की ऊपरी परत फिर से टूटने लगी है। जिसके चलते बुधवार को जीआर इंफ्रा कम्पनी के मैनेजर राहुल मिश्रा इंजीनियरों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा सड़क का निरीक्षण किया। राहुल मिश्रा ने बताया कि सड़क के निर्माण में सामग्री सही लगी है, लेकिन सड़क की परत बार-बार टूट रही है। जिसकी इंजीनियरों द्वारा जांच कराई जा रही है कि सड़क की परत बार बार क्यों टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed