फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway and bypass construction works caught pace

हाईवे और बाईपास के निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Highway and bypass construction works caught pace
शामली निर्माणधीन बाईपास - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम साफ होने के बाद जिले में हाईवे और बाईपास के निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे के चार लेन के बनत बाईपास पर तारकोल डालने का काम शुरू हो गया है। बाईपास की जद में बनत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से लेकर जलालपुर मार्ग की ओर 300 मीटर से ज्यादा तक मिट्टी और रोड़ी डाली जा रही है। इसके अलावा बनत में सेंट आरसी कालेज के सामने कृष्णा नदी पर चार लेन के पुल निर्माण के लिए लिए पिलर बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

सर्दी में खराब मौसम के चलते पानीपत-नगीना, खटीमा मार्ग और बनत बाईपास में शामली तहसील के सामने मिट्टी और रोड़ी, डस्ट डालने का कार्य चल रहा था। पिछले एक सप्ताह में खराब मौसम में सुधार आने के बाद जोधपुर की जेआर कंपनी की ओर से हाईवे और बाईपास के कार्य में तेजी दिखाई दी है। निर्माण कंपनी की ओर से शामली तहसील के सामने 3.5 किमी लंबाई का और 22 मीटर चौड़ाई वाले बाईपास को तारकोल डालकर कार्य शुुुरू कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह में 700 मीटर लंबाई तक चार लेन का बाईपास कर दिया गया है। बनत के करोड़ी रोड को जोड़ने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जलालपुर मार्ग के पास तक 300 मीटर से ज्यादा तक ओवरब्रिज का संपर्क मार्ग और बाईपास के किनारों पर पत्थर डालकर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के लिए सरिया डालकर सरिया बिछा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल निर्माण के लिए पानीपत नगीना खटीमा हाईवे पर पिलर खडे़ किए जा रहे हैं। बाबरी और हाथीकरौदा गांव के पास तक एक किमी चार लेन का हाईवे को काल करने कार्य चल रहा है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण में 94.08 हेक्टेयर भूमि आई है। शासन से 254 करोड़ रुपये का भूमि मुआवजा प्राप्त हुआ है। जिसमें 215 करोड़ रुपये का मुआवजा प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के पास भवनों में तोड़फोड़ शुरू
तहसील मुख्यालय के पास बाईपास की जद में आ रहे भवनों को स्वामियों ने तोड़ना शुरू कर दिया है। तहसील के पास दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का बाईपास निकल रहा है। हाईवे की ओर से बाईपास की जद में आने वाले भवनों को चिह्नित करके निशान देही कर दी गई है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बाईपास की जद में आने वाले भवनों को चिह्नित करके निशानदेही करते हुए ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

शामली निर्माणाधीन बाईपास पर होता ओवर ब्रिज का कार्य

शामली निर्माणाधीन बाईपास पर होता ओवर ब्रिज का कार्य- फोटो : SHAMLI

शामली निर्माणाधीन बाईपास पर होता ओवर ब्रिज का कार्य

शामली निर्माणाधीन बाईपास पर होता ओवर ब्रिज का कार्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed