फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Higher prices in the market, why would farmers bring potatoes to the purchase centers

Shamli News: मंडी में ज्यादा मूल्य, खरीद केंद्रों पर आलू लेकर क्यों लाएंगे किसान

Sun, 26 Mar 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Higher prices in the market, why would farmers bring potatoes to the purchase centers
मंडी में 750 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा आलू, सरकारी मूल्य 650 रुपये
विज्ञापन

जिले में नहीं खरीदा गया एक भी आलू
आगामी 9 अप्रैल तक होगी आलू की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों ने अपना आलू सस्ते दाम में बेच दिया। अब सरकारी खरीद शुरु हुई तो मंडी में दाम बढ़ गए। अब मंडी में आलू का दाम 750 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि सरकारी दाम 650 रुपये है। जिसके चलते किसान सरकारी खरीद केंद्रों की बजाय मंडी में आलू बेच रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर अभी तक एक भी आलू नहीं खरीदा गया है।
केंद्र सरकार की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत शासन ने शामली और सहारनपुर समेत बीस जिलों में आलू खरीद करने के निर्देश दिए थे। 22 मार्च काे शामली और सहारनपुर जिले की मंडियों में आलू के क्रय केंद्र खोल दिए गए थे। 9 अप्रैल तक शामली मंडी में आलू की खरीद की जाएगी। इसके लिए शासन से प्रत्येक केंद्र प्रभारी का बैंकों में खाता खोलकर खरीद के लिए 15 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। पांच दिनों में आलू खरीद केंद्र पर एक भी आलू नहीं खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी आलू किसान का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन


किसानों को मंडी में मिल रहा है अधिक मूल्य
शामली मंडी सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि किसान को आलू के निर्धारित केंद्रों से अधिक मूल्य नकद किसानों को मंडी में मिल रहा है तो मंडी में केंद्र पर बिक्री के लिए किसान क्यों लेकर आएगा। शासन 650 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदने का भाव निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक 750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आढ़ती किसान का आलू खरीद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खरीद में साफ-सुथरा आलू होने की शर्त
सहारनपुर मंडल की उप निदेशक रिंकी जायसवाल ने बताया कि आलू खरीद आगामी 9 अप्रैल तक होगी। आलू खरीद के भुगतान मेें कम से कम सात दिन लगेंगे। किसानों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से होगा। शामली-सहारनपुर मंडियों आलू की खरीद नहीं हो पाई है। साफ-सुथरे आलू की शर्त की वजह से भी किसान मंडी में आलू बेच रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ज्यादातर किसान शीतगृहों में भंडारण कर चुके हैं।

सरकारी खरीद केंद्र खुलते ही बढ़ गया बाजार में भाव
माजरा रोड निवासी किसान सूरज ने बताया कि 125 बीघा भूमि में आलू की बुआई की थी। हमने तो मंडी में 250 से 550 रुपये प्रति क्विंटल तक में आलू बेच दिया। सरकार खरीद केंद्र बाद में खुले हैं। इनके खुलते ही बाजार में भाव बढ़ गया है। हरियाणा के किसानों ने भी यहां की मंडियों में आलू बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed