फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   High spirits, rock-solid resolve... Differently-abled daughters soar to medal glory.

Shamli News: हौसले बुलंद, इरादे चट्टान... दिव्यांग बेटियों ने भरी पदकों की उड़ान

Sat, 26 Sep 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
High spirits, rock-solid resolve... Differently-abled daughters soar to medal glory.
महिला दिव्यांग ​खिलाड़ी- भावना।
शामली। कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों तो शारीरिक अक्षमता कभी रुकावट नहीं बनती। इसे सच कर दिखाया है शामली की दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने। मैदान कोई भी हो—कैरम, एथलेटिक्स, निशानेबाजी या पावरलिफ्टिंग—इन बेटियों ने हर जगह पदकों की बौछार कर जिले का नाम रोशन किया है। अब जिले की पाँच जांबाज खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगी।
विज्ञापन

इन बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान
पायल कश्यप (लतीफगढ़): थानाभवन के गांव लतीफगढ़ निवासी श्यामपाल सिंह की पुत्री पायल वर्ष 2011 से खेल मैदान में डटी हैं। उन्होंने जिला स्तर पर कैरम बोर्ड व 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और निशानेबाजी में रजत पदक जीता। इसके बाद वर्ष 2023 व 2025 में भाला फेंक व गोला फेंक में स्वर्ण पदक झटके। वर्ष 2024 में बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाला फेंक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब जनवरी में दिल्ली में होने वाली राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी।
विज्ञापन

भावना (भैसानी इस्लामपुर) : कंवरपाल की पुत्री भावना ने वर्ष 2024 में जिला व नोएडा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाला फेंक में रजत पदक जीता। वर्ष 2025 में बरेली में राज्य स्तर पर रजत और वर्ष 2026 में कानपुर में डार्ट खेल में कांस्य पदक हासिल किया। भावना का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराधा कालरा (रायपुर): बिसंबर की पुत्री अनुराधा ने वर्ष 2024 में जिला स्तर पर भाला फेंक में प्रोत्साहन पदक और नोएडा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 में भी भाला फेंक में कांस्य पदक हासिल कर अपनी क्षमता साबित की।
सुमैया (हथछोया) : साजिद की पुत्री सुमैया ने वर्ष 2025 में जिला स्तर पर 100 मीटर दौड़ में कांस्य और राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का सिर गर्व से ऊंचा किया। सुमैया अब जनवरी में दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल में दिखाएंगी दम
20 सितंबर को पैरा वॉलीबाल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भावना (भैसानी इस्लामपुर), ममतेलश (हुरमंजपुर), अनुराधा (रायपुर), निकिता (अहमदपुर) और पुष्पा (टिटौली) का चयन हुआ है। यह पाँचों खिलाड़ी आगामी नवंबर माह में देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच जबर सिंह का कहना है कि बेटियों ने दिन-रात मेहनत की है। जिस तरह से इन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगाई है, पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देश और प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेंगी।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

महिला दिव्यांग खिलाड़ी- भावना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed