फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hi-tech driving testing track will be built in Bhainswal

Shamli News: भैंसवाल में बनेगा हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech driving testing track will be built in Bhainswal
शामली। परिवहन विभाग ने हाइटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए जगह चिह्नित कर ली है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक परिवहन विभाग के कार्यालय में चालकों का लाइसेंस मैनुअल तरीके से गाड़ी चलवाकर जारी किया जाता है। इसमें कई अप्रशिक्षित लोगों के भी लाइसेंस बन जाते हैं। अब परिवहन मुख्यालय ने जिले में स्वचालित ड्राइव ड्राइविंग टेस्टिंग टैंक बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि भैंसवाल में ट्रैक के लिए चार एकड़ जगह चिह्नित की गई है। ट्रैक, बिल्डिंग पर चार करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों के निर्देश मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक की खास बातें....
ट्रैक की खास बात यह है कि वाहनों की जांच भी हाईटेक तकनीक से होगी। जिसमें वाहन के प्रदूषण की जांच से लेकर हार्न, लो बीम और हाई बीम की पड़ताल की जाएगी। इतना ही नहीं, टायरों की क्वालिटी और बेहतरी को भी विभिन्न मशीनों के जरिए परखा जाएगा। ट्रैक कैमरों और सेंसर से भी लैस होगा। चालक की जरा सी गलती को सेंसर पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed