फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hey Bhaijaan, give some milk to animals too

अरे भाईजान, इन बेजुबान के लिए भी दे जाओ थोड़ा का दूध

Sun, 12 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hey Bhaijaan, give some milk to animals too
शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में फल देता युवक - फोटो : SHAMLI
अरे भाईजान, जानवरों के लिए भी थोड़ा दूध दे जाओ
विज्ञापन

रोहित अग्रवाल
शामली। सुबह करीब आठ बजे का वक्त। दिल्ली रोड की नानूपुरी तिमरसा बस्ती की सील हुई गली के बाहर बाइक सवार दूधिया आकर रुकता है। उसके दूध की डिब्बों की तेज आवाज सुनकर गली के दो कुत्ते तेजी से दौड़ते हुए आए, आगे रास्ता बंद था। अंदर से ही दूधिया के डिब्बों को निहारने लगे। इसके बाद गली के जिम्मेदार बनाए गए लोग लोगों के घरों से एकत्रित कर लाए गए दूध के डिब्बे दूधिया को देते रहे। दूधिया उन पर लिखे नाम को देखकर दूध डालकर वापस करता रहा। कुछ देर बाद सबका दूध जा चुका था, लेेकिन ये कुत्ते वहीं खड़े रह गए, तभी गली के एक जिम्मेदार की नजर इन पर गई, उसे थोड़ा रहम आया। इस बीच दूधिया चलने को हुआ तो जिम्मेदार ने उसे आवाज लगाई, अरे भाईजान जरा रुको, जरा जानवरों के लिए भी थोड़ा दूध देते जाओ। दूधिया रुक गया। एक जिम्मेदार गली से टायर का कटा हुआ टुकड़ा उठाकर लाता है और दूधिया से उस जानवर के लिए आधा लीटर दूध लेता है। जिम्मेदार ने जेब से 50 का नोट निकाला और दूधिया को देने लगा ,लेकिन दूधिया ने भी रहमदिली दिखाई और रुपये लेने से मना कर दिया। बोला थोड़ी बहुत नेकी उन्हें भी करने दो। क़ुछ ऐसा ही नजारा सील किए गए क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
....खाने पीने का सब सामान मिल रहा है ना
सुबह करीब सवा 11 बजे डीएम और एसपी का काफिला यहां पहुंचा। दोनों अफसर यहां रुके। दिल्ली रोड पर ही पैदल चलकर सील की गई गलियां चेक की। इस बीच कई लोग अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और डीएम ,एसपी की बाय-बॉय करने लगे। दोनों अधिकारियों ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। एसपी ने छत के ऊपर खड़े लोगों से पूछा कोई परेशानी तो नहीं है। खाने पीने का सब सामान मिल रहा है ना, तो सबने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन

....कोई तकलीफ हो तो हमें बताओ
नानुपरा की एक गली के बाहर छत पर खड़ी कुछ महिलाओं से डीएम ने पूछा आपके यहां सब ठीक है, कोई दिक्कत हो तो बताओ, इस पर महिलाओं ने कहा हमें कोई तकलीफ नहीं है। इसके बाद काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और कर दी फूलों की बारिश
सील हुई नानूपुरा बस्ती के लोगों को पहले से पता था कि डीएम एसपी रोज यहां आते हैं। लिहाजा उन्होंने उनके स्वागत का पहले से इंतजाम कर लिया था। आसपास के जिम्मेदार लोगों ने फूल मालाएं मंगा ली थी। जैसे ही डीएम यहां पहुंचे, जिम्मेदार लोगों ने उन्हें पुष्पमाला भेंट की और पुष्प वर्षा की। सफाई कर्मियों की भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इनमें हाजी जहूर हसन, आलम मोहम्मद, नाजिम मंसूरी, आसिफ मंसूरी, आसमोहम्मद आदि शामिल रहे।

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके दूध  के डब्बो  में लिखा नाम

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके दूध के डब्बो में लिखा नाम- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में  गैस  का  सैलेन्डर देता युवक

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में गैस का सैलेन्डर देता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में फल देता युवक

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में फल देता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में तैनात पुलिसकर्मी

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा नानूपुरा  हॉटस्पॉट  क्षेत्र  को बल्ली से करा गया सील

शामली तिमरसा नानूपुरा हॉटस्पॉट क्षेत्र को बल्ली से करा गया सील- फोटो : SHAMLI

शामली लॉकडाउन के दौरान सुनसान पडा दिल्ली मार्ग

शामली लॉकडाउन के दौरान सुनसान पडा दिल्ली मार्ग- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में छतो से झांकते बच्चे

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में छतो से झांकते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली नानूपुरा तिमरसा में डीएम एसपी विनीत जायसवाल का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग

शामली नानूपुरा तिमरसा में डीएम एसपी विनीत जायसवाल का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में निरीक्षण करती डीएम व एसपी

शामली तिमरसा व नानुपुरा हॉटस्पॉट इलाके में निरीक्षण करती डीएम व एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली नानूपुरा तिमरसा में डीएम जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल  का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग

शामली नानूपुरा तिमरसा में डीएम जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed