{"_id":"671424cf957749163e0ec464","slug":"hepatitis-c-medicine-runs-out-in-district-hospital-patients-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130362-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म, मरीज परेशान
Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा एक सप्ताह से मरीजों को नहीं मिल पा रही है। दवा खत्म होने से मरीजों को निराश होना पड़ रहा है। जिले में इस समय लगभग 600 से अधिक हेपेटाइटिस के मरीजों का उपचार चल रहा है। दवा कब आएगी, इसके बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है।
जिले में हेपेटाइटिस के मरीज लगातार मिल रहे हैं। हर महीने 200 से 250 नए मरीज सामने आते है। इस समय जिले में करीब 600 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है। हेपेटाइटिस बी के मुकाबले हेपेटाइटिस सी के मरीज ज्यादा है। हेपेटाइटिस के मरीजों का जिला अस्पताल में पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। शासन स्तर से जिला अस्पताल को दवा मिलती है। एक सप्ताह से हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म है। दवा न मिलने से मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। दवा कब मिलेगी यह भी मरीजों को कोई बताने वाला नहीं है।
दवा वितरण करने वाले फार्मासिस्ट नवनीत शर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस की दवा लखनऊ से आती है। कई दिन से हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म है जबकि हेपेटाइटिस बी की दवा उपलब्ध है। दवा मंगाने के लिए लखनऊ से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अरमान ने बताया उसकी पत्नी को हेपेटाइटिस सी है। वह दवा लेने के लिए अस्पताल आया है, लेकिन यहां आकर पता चला कि दवा खत्म है। कब तक आएगी, यह भी कोई बताने को तैयार नहीं है। बिना दवा लिए ही वापस जाना पड़ रहा है।
गांव टपराना निवासी फरमान ने बताया उसकी मां को हेपेटाइटिस सी है। उसकी मां की दवा खत्म हो गई। वह दवा लेने आया था, लेकिन दवा खत्म होना बताया गया। जब पूछा तो कब आएगी तो कहा गया कि अगले सप्ताह में जानकारी कर लेना। जब दवा आएगी तभी मिल पाएगी।
हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म हो गई है। दवा के लिए मांग पत्र भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही दवा उपलब्ध हो जाएगी। दवा आने पर मरीजों को वितरण किया जाएगा।
- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल