{"_id":"6506014206749bdd71021df4","slug":"hepatitis-c-medicine-runs-out-in-district-hospital-patients-are-wandering-shamli-news-c-26-1-smrt1048-9037-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म, भटक रहे मरीज
Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी यानि काला पीलिया की दवा खत्म हो गई है। दवा खत्म होने से मरीज भटक रहे हैं। दूर दराज और देहात से आने वाले मरीज दवा न मिलने पर निराश होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को यह तक नहीं बताया जा रहा है कि दवा कब तक आएगी।
जिले में हेपेटाइटिस सी काला पीलिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में इस समय हेपेटाइटिस सी के करीब 600 से अधिक मरीज और हेपेटाइटिस के करीब 150 मरीजों का उपचार चल रहा है। हर महीने हेपेटाइटिस सी के लगभग 250 नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक मरीज कैराना और कांधला ब्लाक क्षेत्र में मिल रहे हैं। हेपेटाइटिस के मरीजों को केवल जिला अस्पताल में ही निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। पिछले तीन दिन से जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म हो चुकी है। रोजाना करीब 50 से ज्यादा मरीज दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें दवा खत्म बताकर वापस भेजा जाता है। अगर मरीज पूछता है दवा कब तक आएगी तो कहा जाता है तो स्वास्थ्यकर्मी कहते है कि इसके बारे में कुछ पता नहीं। लखनऊ से दवा नहीं आ रही है। दवा न मिलने से मरीजों का उपचार बीच में ही छूट रहा है, जिससे रोग बढ़ने की आशंका बन रही है। इस संबंध में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा का कहना है कि हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म हो गई है। दवा के लिए मांग पत्र भेजा गया है। जल्द ही दवा मिलने की उम्मीद है। जैसे ही दवा आती है, मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कांधला ब्लाक के गांव खेड़ा कुरतान निवासी शीशपाल ने बताया कि वह हेपेटाइटिस सी की दवा लेने जिला अस्पताल में आया है, लेकिन दवा खत्म होना बताया है। दवा कब तक आएगी, यह भी कोई बताने को तैयार नहीं है। इससे पहले वह दो बार दवा ले जा चुका है। दवा नहीं मिलेगी तो इलाज कैसे होगा, यह सोचकर वह परेशान है।
विज्ञापन
कैराना ब्लाक के गांव डुंडूखेड़ा निवासी विकास ने बताया कि हेपेटाइटिस सी की दवा लेने दूसरी बार आया है। पहली डोज उसे मिल गई थी, लेकिन इस बार दवा खत्म होना बताया है। उसे कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि दवा कब मिलेगी। इलाज तो बीच में बंद हो गया, लेकिन वह कब दवा लेने आए,यह तक कोई बताने को तैयार नहीं है।