{"_id":"60e897438ebc3ec20451a007","slug":"helpline-number-issued-for-senior-citizens-shamli-news-mrt546637542","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नेशनल एक्शन प्लॉन फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन-यापन/निर्वहन से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री ऐल्डर हेल्पलाइन नंबर 14567 जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर जनपद शामली के वरिष्ठ नागरिक अपनी वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित वृद्धजनों हेतु वृद्धाश्रम संबंधी जानकारी, चिकित्सा, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना, राशन कार्ड, पुलिस सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के सगे पुत्र/पौत्र द्वारा भरण-पोषण संबंधी व्यवस्था कराना, संपत्ति की सुरक्षा एवं सहयोग कराना आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। जनपद शामली के लिए फील्ड रिस्पांस ऑफिसर रोहित कश्यप को नियुक्त किया गया है।
-------------
कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि एक लाख आय सीमा के अंतर्गत आने वाले इच्छुक पिछड़ी जाति वर्ग के अभ्यर्थी ओ लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी obccomputertraining.upsdc.gov.in, backwardwelfare.up.nic.in पर दिए गए लिंक ऑनलाइन कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर लें। इसके बाद प्रिंट को विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा कर दें। हार्ड कापी 11 से 25 जुलाई तक जमा की जा सकती है। 21 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।