फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Help sought from WWF to catch leopard

तेंदुए को पकड़ने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से मांगी मदद

Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Help sought from WWF to catch leopard
कांधला के गांव कनियान के जंगल में तेंदुए की धरपकड़ के लिए निरीक्षण करती देहरादून से आई डब्ल्यू ड? - फोटो : SHAMLI
तेंदुए को पकड़ने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से मांगी मदद
विज्ञापन

कांधला। ड्रोन कैमरे की मदद से भी तेंदुए की पकड़ने में नाकामयाब होने पर वन विभाग ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) संस्था की मदद ली है। इस संस्था से आए सदस्यों ने वन विभाग की टीम के साथ तेंदुए की धरपकड़ के लिए जंगलों में तलाश की है।

कनियान के जंगल में करीब 10 दिन पूर्व तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग और ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा पाया है। कनियान के जंगल के साथ अन्य स्थानों पर पिंजरा लगाए जाने के बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आया। तेंदुए ने एलम के जंगल में 2 दिन पूर्व बछड़े पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ग्रामीण और अधिक भयभीत हैं। जिसके चलते सोमवार को वन विभाग ने ड्रोन कैमरे के द्वारा भी तेंदुए को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन इसमें भी वन विभाग की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई। वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी स्थानों पर इस तरह के जानवरों को तलाशने के वाली निजी संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की सहायता तेंदुए को पकड़ने के लिए ली गई है। जिसके चलते सोमवार सुबह से संस्था की ओर से आए विक्रम तोमर ने वन विभाग की टीम के साथ आसपास के जंगलों में पैरों की निशानदेही के आधार पर तलाश करने की कोशिश की गई है, लेकिन इसके बाद भी अभी तेंदुए को पकड़ने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जिसके कारण ग्रामीण दहशत में है। वह समूह बनाकर अपने पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed