{"_id":"63f7b9cb44f171cc5c0ec524","slug":"help-mentally-weak-people-adm-shamli-news-c-14-1-130214-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से कमजोर लोगों की करें मदद : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से कमजोर लोगों की करें मदद : एडीएम
Fri, 24 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगर के झिंझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीएम ने कहा कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी से रोजाना योग करने का आह्वान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि भारतीय जैन संगठन के पउप्र अध्यक्ष मोहित जैन राज, डॉ. भूपेंद्र कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना मां शाकंभरी विवि ने किया। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अपने परिवार से बिछड़े हुए मानसिक रूप से कमजोर लोगों के बीच में आकर सेवा करना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है।
किरण सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. रीतू जैन ने कहा कि रोजाना योग कर अपना शरीर स्वस्थ रख सकते हैं। योग से ही बीमारी को दूर किया जा सकता है। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल सिंह धामा ने बताया कि हमारा शरीर भोजन से चलता है। जीवन मस्तिष्क से चलता है। भोजन सात्विक हो और मस्तिष्क सकारात्मक हो तो हम स्वस्थ रह सकते हैं। ओम ध्वनि, भ्रामरी तथा उज्जाई प्राणायाम से आध्यात्मिक लाभ ले सकते हैं। साथ ही कर ताल और पग ताल क्रिया से आप पूर्ण स्वस्थ रह सकते हैं। योग साधक मुकेश कुमार ने अनुलोम विलोम और कपालभाति जैसी योग की क्रिया कराई। कार्यक्रम संयोजक मनीष चौधरी रहे। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र अरिहंत, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।