फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy vehicles will not ply on Kanwar road in the district from today

Shamli News: जिले में आज से कांवड़ मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not ply on Kanwar road in the district from today
शामली। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार दोपहर से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। हल्के वाहनों के लिए 24 जुलाई की मध्य रात्रि से रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा। रूट डायवर्जन प्लान तीन अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। जिले में पानीपत से कांवड यात्री व उनके वाहनों को छोड़कर अन्य सभी हल्के व भारी वाहन केवल जनपद करनाल की तरफ से से ही प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

जिले में पहली बार प्रशासन ने बड़ी डाक कांवड़ को शहर के मध्य से न निकालकर बनत कलक्ट्रेट से बाईपास से निकालने की योजना बनाई है। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी लगा दी गई है। कांवड़ मार्ग पर एंबुलेंस के जाने पर रोक नहीं है। लेकिन कांवड़ मार्ग पर भीड़ होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सावन मास की कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है। कांवड़ियों का शहर से होकर जाना शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार लिया है। सोमवार दोपहर से रूट डायवर्जन प्लान के तहत करनाल से सहारनपुर की तरफ आने व जाने वाले भारी और आवश्यक वस्तुओं वाहन करनाल से बिड़ौली, चौसाना, गंगोह मार्ग से तीतरो, गंदेवड़ा से जलालाबाद होते हुए ननौता सहारनपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के वाहन करनाल से बिड़ौली, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना, ऊन, गढ़ीअब्दुल्ला खां, थानाभवन व जलालाबाद होते हुए ननौता सहारनपुर जाएंगे। भारी वाहन वाले मार्ग से भी हल्के वाहन जा सकते हैं। मुजफ्फरनगर से करनाल की तरफ जाने वाले भारी वाहन मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, गंदेवड़ा, तीतरो गंगोह, चौसाना, बिड़ौली होेते हुए जाएंगे। हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, ऊन, झिंझाना से करनाल जाएंगे और इसी मार्ग से आएंगे।
पानीपत से सहारनपुर की तरफ आने व जाने वाले भारी वाहन पानीपत से करनाल, बिड़ौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, गंदेवड़ा, जलालाबाद ननौता होकर जाएंगे। हल्के वाहन कैराना न आकर करनाल जाएंगे। वहां से बिड़ौली, गाड़ी वाला, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, थानाभवन, जलालाबाद व ननौता होते हुए निकलेंगे।
बागपत से करनाल व सहारनपुर की तरफ आने जाने वाले भारी वाहन बागपत से ही डायवर्ट होकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, बिड़ौली, चौसाना, तीतरो, गंदेवड़ा, जलालाबाद व ननौता होते हुए जाएंगे जबकि हल्के वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, बिड़ौली, गाड़ीवाला, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, थानाभवन, जलालाबाद व ननौता होते हुए निकलेंगे।
करनाल से मेरठ की तरफ जाने वाले भारी व हल्के वाहन शामली की तरफ न आकर करनाल से सीधे पानीपत, सोनीपत से पैरिफेरल एक्सप्रेस वे से मेरठ जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे। मेरठ व मुजफ्फरनगर की तरफ से गढ़ी सखावत, परासौली, भभीसा से कांधला आने वाले वाहनाें को चौकी भभीसा से आगे 24 जुलाई से तीन अगस्त की मध्य रात्रि तक प्रतिबंधित रहेंगे।
बनत कलक्ट्रेट चौराहा से बाईपास होकर जाएंगे डाक कांवड़ यात्री
बनत कलक्ट्रेट से पैदल कांवड़ यात्री शामली में प्रवेश करेंगे जबकि करनाल जाने वाले डाक कांवड़ यात्री बनत कलक्ट्रेट चौराहे से दाहिने हाईवे मार्ग अंबा विहार तिराहे से दाहिने मुड़कर टपराना होते हुए जाएंगे। सहारनपुर की तरफ जाने वाले डाक व पैदल कांवड़ यात्री बनत कलक्ट्रेट चौराहे से दाहिने हाईवे मार्ग पर साईंधाम तिराहे से सीधे थानाभवन होते हुए जाएंगे। पानीपत, दिल्ली व बागपत जाने वाले डाक कांवड़ कलक्ट्रेट बनत चौराहे से बाएं मुड़कर हाईवे से बलवा चौराहे से बागपत व दिल्ली जाएंगे। दाहिने मुड़कर मन्ना माजरा फ्लाईओवर होते हुए पानीपत जाएंगे।
रात 11 से तीन बजे तक चलेंगे व्यवसायिक वाहन
व्यावसायिक वाहन करनाल से चौकी बिड़ौली, चौसाना से करीब दो किलोमीटर पहले बल्ला माजरा ऊन तिराहा से ऊन, झिंझाना, गाड़ी वाला चौराहा से जमालपुर भूरा गांव के बाईपास मंदिर से बाएं मुड़कर भूरा गांव के बाहर से होते हुए कंडेला मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।

इन मार्गों से जाएंगे आवश्यक वस्तुओं के वाहन
आवश्यक वस्तुओं के वाहन करनाल से बिड़ौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, गंदेवड़ा संगम जलालाबाद, थानाभवन से साईं मंदिर से पहले गोहरनी मोड़ से रेलवे अंडर पास से एनसीसी तिराहा से मंडी परिसर पहुंचेंगे। जिले से जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के वाहन मंडी परिसर से पुलिस लाइन तिराहा से गोहरनी से भैंसवाल पुल से नहर पटरी होते हुए संगम नहर पुल से दाहिनी ओर मुड़कर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ की ओर से जाएंगे और गंदेवड़ा संगम नहर पुल से बांई ओर मुड़कर करनाल व पानीपत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed