फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy vehicles movement remained closed due to fog overnight

घना कोहरे से रात भर बंद भारी वाहनों का आवागमन -सुबह वाहनों के संचालन से लगा दस किमी का मेरठ करनाल मार्ग पर जाम

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles movement remained closed due to fog overnight
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
कोहरे से रात भर बंद रहा भारी वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

शामली। कोहरा के कारण वाहनों पर पाबंदी लगाए जाने और दूसरी ओर शहर के धीमानपुरा- बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बार बार बंद होने से मेरठ- करनाल मार्ग और शहर में वाहनों का जाम लगा रहा।
मंगलवार की देर रात घना कोहरा छाए रहने से शामली के चारो ओर भारी वाहनों पर पाबंदी लगाकर मेरठ- करनाल रोड, पानीपत- नगीना कोटद्वार, दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर पार्क व होटलों के पास रुकवा दिया था। मेरठ- करनाल मार्ग पर दस किमी लंबा जाम लग गया। दूसरी ओर, मेरठ में भाजपा की रैली में प्राइवेट बसों के जाने से पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह के मुताबिक बुधवार को कोहरे के कारण दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनें लेट आने से शहर का बुढ़ाना रोड़-धीमानपुरा रेलवे फाटक बार बार बंद रहने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। उनका कहना है कि सुबह 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक तीस मिनट और बुढ़ाना रोड फाटक बीस मिनट बंद रहने से जाम लगा रहा है। पूरी रात शामली के चारो ओर हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। सुबह सात बजे के बाद वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

दूसरे थानों से फोर्स मंगाकर व्यवस्था कराई
शामली। यातायात निरीक्षक भवर सिंह के मुताबिक फिलहाल प्रयागराज में कुंभ ड्यूटी के कारण फोर्स का अभाव है। जिले के दूसरे थानों से फोर्स मंगाकर यातायात व्यवस्था में लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घटे में जाम में फंसी एंबुलेंस
शामली। डिलीवरी के लिए टिटौली से आई महिला एंबुलेंस में आधा घटे तक जाम में फंसी रही। टिटौली निवासी सुनील की पत्नी डिलीवरी के लिए शामली सीएचसी में आ रही थी। शहर के हनुमान रोड पर नाला पटरी के पास गन्ने के जाम में एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed