फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy firing between two parties due to land dispute, four injured including father and son

Shamli News: जमीन की रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार घायल

Sun, 12 Jan 2025 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jan 2025 04:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy firing between two parties due to land dispute, four injured including father and son
कैराना सीएचसी में घायल से जानकारी लेते सीओ श्याम सिंह-संवाद - फोटो : मौके पर खड़ा ट्रक और राहगीरों की भीड़।
कैराना। थानाक्षेत्र के गांव मंडावर में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान ताबड़तोड़ फायारिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक पक्ष से पिता-पुत्र सहित तीन और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। एक पक्ष द्वारा मोबाइल फोन पर धमकी और गाली गलौज के स्टेटस लगाने को लेकर हुए दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चाचा-भतीजे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव मंडावर में उमरा और रिहान पक्ष के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार करीब साढ़े तीन बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई और लोगोें ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान 50 से अधिक फायर किए गए। फायरिंग के दौरान एक पक्ष से उमराख्, उसका बेटा सद्दाम और भाई इरफान गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। दूसरे पक्ष के रिहान सिर में भी छर्रे लगने से घायल हुआ है। फायरिंग की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह, प्रशिक्षण ले रहे सीओ जितेंद्र सिंह पुलिस बल के पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से सद्दाम व उसके चाचा इरफान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया है कि रिहान पक्ष द्वारा मोबाइल फोन के स्टेटस पर धमकी देने और गाली गलौज करने के स्टेटस भी लगाए गए थे। इसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ह़ुए। वायरल एक वीडियो में 12 से ज्यादा युवक यमुना नदी के आगे खड़े होकर धमकियां दे रहे हैं। युवकों के हाथों में हथियार व लाठी डंडे भी दिखाई दे रहे हैं और गाली देते हुए देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर भी कई दिन से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। बताया गया है कि सद्दाम पक्ष ने अपनी जमीन रेत खनन ठेकेदार को किराये पर दे रखी है। इसे लेकर रिहान पक्ष उससे रंजिश रखता था। बताया गया है कि अगस्त 2024 में गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों पर फायरिंग की गई थी। उस मामले भी रिहान समेत दस नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मंडावर में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद की रंजिश को लेकर फायरिंग होने का मामला जानकारी मेें आया है। घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed