फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heat and humidity increasing trouble, waiting for rain

गर्मी और उमस बढ़ा रही परेशानी, बारिश का इंतजार

Thu, 08 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Heat and humidity increasing trouble, waiting for rain
शामली। मानसून के ठिठक जाने के बाद गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गरम हवा ने लोगों को परेशानी और बढ़ा दी है। दोपहर में बाजार, गलियां, सड़कें सब सूनी नजर आ रही हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से दिन में बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

अक्सर मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाता था। इस साल जुलाई के आठ दिन गुुजर गए हैं। मानसून पिछड़ जाने से गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप के साथ ही गर्म हवा के चलने के कारण लोग हाल-बेहाल हैं। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा स्थिर रहा। रात का पारा तीन डिग्री लुढ़क जाने से बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। दोपहर होते ही उमस भरी गर्मी से सड़कों पर चलना दूभर हो गया। गर्मी से लोग बेहाल रहे। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को गर्मी में सुधार होगा। दिन का पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। शनिवार को तापमान में गिरावट आएगी। रविवार, सोमवार मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद दिन में तापमान लुढ़कने की संभावना है। रविवार से लेकर बृहस्पतिवार तक लगातार पांच दिन तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो वोल्टेज ने और बढ़ाई परेशानी
शामली। एक ओर भीषण गर्मी और रात में लो वोल्टेज ने लोगों को परेशान कर दिया है। लो वोल्टेज के कारण लोग रात में सो नही पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed