शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर जिला व नगर इकाई पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिसमें गाजियाबाद जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि अशोक शर्मा ने सदैव व्यापार मंडल के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रभु से प्रार्थना की। सुभाष चंद धीमान, रवि संगल, महेश धीमान, राजेश सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश जैन, राजीव गर्ग, अर्जुन गर्ग, शिवांक आशु पुरी आदि उपस्थित रहे। संवाद