फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heart and respiratory patients should take precaution, negligence will be heavy

Shamli News: दिल और श्वांस के रोगी बरतें एहतियात, लापरवाही पड़ेगी भारी

Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Heart and respiratory patients should take precaution, negligence will be heavy
दिल और श्वांस के रोगी बरतें एहतियात, लापरवाही पड़ेगी भारी
विज्ञापन

शामली। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर में दिल और श्वांस के रोगियों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इसमें जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंडे मौसम में दिल और श्वांस के रोगियों को ठंड से बचाव के उपाय और खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
दिसंबर की शुरूआत में ही ठंड बढ़नी शुरू हो गई थी। पिछले एक सप्ताह से तो कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर चल रही है। इस मौसम में दिल और श्वांस के रोगियों के लिए खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। चेस्ट स्पेशलिस्ट एवं कंसलटेंट फिजीशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि ठंड के मौसम में श्वांस की नलियां और मांस पेशियों के सिकुड़ने की आशंका रहती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। ऐसी स्थिति में दिल और श्वांस के रोगी अपनी दवा समय पर लेते रहें। ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। दिल के मरीजों को धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। सुबह-शाम घर के अंदर ही रहें और वहीं पर योग व व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने से दिल और श्वांस के मरीजों को समस्याएं आती हैं, ऐसे मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि ठंड के मौसम में श्वांस के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सांस लेने में या अन्य कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये बरतें सावधानी
- ठंड में सुबह और शाम घर से बाहर न निकलें।
- श्वांस, दिल, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज पहले से चल रहीं दवा को मिस न करें और समय पर लेते रहे।
- अजवायन डालकर समय-समय पर भाप लेते रहें।
- गले में खराश हो तो गर्म पानी के गरारे करें।
- ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीयें।
- सुबह जल्दी न नहाएं और गर्म पानी में नहाएं।
- हल्का खाना खाएं और घर के अंदर ही योग और व्यायाम करें।
- खानपान में अधिक वसा व नमक वाले भोजन से परहेज करें।
- रेशे धागे वाले कपड़े पहनने से बचे।
- कमरे के अंदर अंगीठी न जलाएं, अगर जलाएं तो सोने से पहले बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed