{"_id":"648b0b9f39db899a2f0672d4","slug":"healthy-life-is-the-biggest-wealth-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4418-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन
विज्ञापन
-हर घर-आंगन योग सप्ताह का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किया
फोटो
शामली। आयुष विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में हर घर-आंगन योग सप्ताह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हनुमान टीला के योग साधना प्रांगण में हुआ। एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम रविंद्र सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पंतजलि योगपीठ के अध्यक्ष करण सिंह मलिक व कुमुद शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों के साथ मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया। ओ३म्, गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, संकल्प मंत्र, प्रार्थना मंत्र, सहज व्यायाम, सूर्य नमस्कार, मण्डूकासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासन, पवनमुक्तासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अग्निसार-क्रिया, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शांति पाठ कराया गया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले योग की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि पहले लोग साइकिल चलाते थे, खेत में पैदल जाते थे तो स्वास्थ्य ठीक रहता था। लेकिन जैसे-जैसे प्रदूषण फैल रहा है इन सबसे बचने के लिए और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित योग करना बहुत जरूरी है। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि हमारे से ज्यादा प्रत्यक्ष दुनिया में कोई उदाहरण नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ऊर्जावान हो रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन शैली में अपनाने की बात कही। डीएम ने कहा कि योग भारत की देन है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। योग के उद्देश्य को समझते हुए दुनियाभर में योग को महत्व दिया जाता है। योग का प्रचार प्रसार हो रहा है आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। अपने आसपास के लोगों को भी योग के फायदे बताए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग योग से जुड़ें। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए योग विद्या जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
-- -- -- -- -- -- --
ग्राम प्रधानों को कराया योगाभ्यास
थानाभवन। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार सुबह योग शिविर लगाकर ग्राम प्रधानों से 15 से 21 जून तक प्रत्येक गांव में योग शिविर लगाने का आह्वान किया गया। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा 15 से 21 जून तक प्रत्येक गांव सभा और उनके मजरों में योग शिविर लगाकर ग्राम प्रधान व सचिव ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करें। इस अवसर योगाचार्य अंकित कुमार कुतुबगढ़ ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि आसन का अभ्यास कराया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कोरी, रवि शर्मा तितारसी, प्रमोद राणा प्रधान कादरगढ़, प्रमोद कुमार ख्यावड़ी, रविंद्र कुमार मारूखेड़ी आदि उपस्थित रहे।