फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health workers took oath to end TB

स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी को खत्म करने की ली शपथ

Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health workers took oath to end TB
शामली। सीएचसी शामली पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी को वर्ष 2025 से पहले समाप्त करने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शपथ ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि यदि दो सप्ताह या उससे अधिक की खांसी या बुखार हो तो टीबी हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ होने पर जांच अवश्य करानी चाहिए। टीबी की सभी जांच और उपचार की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके साथ ही उपचार ले रहे सभी टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह खाते में भेजे जाते हैं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास, एमओटीसी डॉ. दीपक चौधरी, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक रोहित कुमार, उपचार पर्यवेक्षक रामवीर सिंह, टीबीएचवी गौरव लठवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed