फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health worker arrested in the name of oxygen arrested

ऑक्सीजन के नाम पर वसूली करने वाला स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Health worker arrested in the name of oxygen arrested
ऑक्सीजन के नाम पर वसूली करने वाला स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। कोविड एल-2 अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी (ओटीए) ने परिजनों ने 10 हजार रुपये वसूल लिए। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-2 अस्पताल में बुधवार रात को गांव हरड़ फतेहपुर निवासी सत्यवान को सांस लेने में परेशानी होने परिजनों द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार ने परिजनों से अवैध रूप से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके कुछ समय बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार को शिकायत की। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ममतेश निवासी हरड़ फतेहपुर की तरफ से कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सीएमएस ने इस मामले में कार्रवाई के लिए आदर्श मंडी थाने पर शिकायती पत्र भेजा। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी संजय के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी संजय कुमार सीएचसी शामली में ऑपरेेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पद पर तैनात है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उसे कोविड एल-2 अस्पताल संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed