{"_id":"655fa27874bcfdfecd0b4d34","slug":"health-teams-surveyed-five-thousand-houses-on-the-first-day-shamli-news-c-26-1-smrt1048-12334-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पहले दिन स्वास्थ्य टीमों ने पांच हजार घरों का किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पहले दिन स्वास्थ्य टीमों ने पांच हजार घरों का किया सर्वे
Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
- जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू, 110 स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर जुटाई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान पांच दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिले में गठित की गई 110 स्वास्थ्य टीमाें को ब्लाॅक स्तर से क्षेत्रों में रवाना किया गया। स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर क्षय रोगाें के लक्षण वाले मरीजों की जानकारी की। स्वास्थ्य टीमों ने पहले दिन पांच हजार से ज्यादा घरों में सर्वे किया गया। इस अभियान के तहत जिले में 55 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
बृहस्पतिवार से जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू हो गया। अभियान पांच दिसंबर तक दस कार्य दिवस में चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 110 टीमें गठित की गईं हैं। टीम में आशा, एएनएम समेत तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। एक टीम को एक दिन में 50 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है। दस दिवसीय अभियान के तहत लगभग 55 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बृहस्पतिवार को पहले दिन ब्लाॅक स्तर से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया। स्वास्थ्य टीमों ने क्षय रोगियों के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी जुटाई और उनकी सूची तैयार की। जिला क्षय रोग अधिकारी एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन स्वास्थ्य टीमों ने पांच हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया है। सर्वे की रिपोर्ट अगले दिन शुक्रवार को उपलब्ध होगी।