{"_id":"5e8e0cff8ebc3e6fd8179c4b","slug":"health-of-employees-will-be-examined-before-the-operation-of-buses-shamli-news-mrt477014429","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज बसों का संचालन करने की तैयारी----- -लॉक डाऊन समाप्त ह़ुआ, तो 13- 14 अप्रैल में यूपी रोडवेज कार्मिको, चालक- परि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज बसों का संचालन करने की तैयारी----- -लॉक डाऊन समाप्त ह़ुआ, तो 13- 14 अप्रैल में यूपी रोडवेज कार्मिको, चालक- परि
विज्ञापन
बसों के संचालन से पहले कर्मचारियों के सेहत की होगी जांच
शामली। यदि लॉकडाउन समाप्त हुआ तो उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक- परिचालक एवं डिपो में कार्यरत कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों का 13-14 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण होगा। रोडवेज डिपो, बस अड्डे में आने वाले चालक- परिचालकों एवं कार्मिकों एवं संविदा कार्मिकों को डीएम व प्रशासन के समक्ष अधिकारी से डिपो में आने की अनुमति लेेनी होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर राजशेखर ने यूपी रोडवेज के चेयरमैन, परिवहन निगम के प्रमुख सचिव, यूपी के सभी डीएम, मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन, परिवहन निगम के सभी नोडल अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश के संबंध में अवगत कराया है। उन्होंने कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन की समाप्ति के बाद सुरक्षित बसों के संचालन के उपायों और तैयारियों को देखते हुए कार्मिकों की प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए चालक, परिचालक, एवं कार्मिकों के हाथ साबुन से धुले हो। अथवा कार्मिक व चालक परिचालक मास्ट पहने, सेनेटाइज हो। स्वास्थय परीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए है। 13- 14 अप्रैल में डिपो में आने वाले कार्मिकों की जिला प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक डाक्टर राजशेखर का पत्र जिला मुख्यालय को मिल गया है। शामली रोडवेज बस डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि आगामी 13- 14 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अनुमति ली जाएगी।