फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health news

Shamli News: डेंगू के पांच और मलेरिया के मिले दो नए मामले मिले

Tue, 04 Nov 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
health news
शामली। जिले में डेंगू और मलेरिया बुखार के चलते नए मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू के पांच नए मामले मिले हैं, जबकि मलेरिया के दो मामले मिले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 12 और मलेरिया के नौ मामले मिल चुके हैं। चिकित्सक उपचार के साथ डेंगू व मलेरिया से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय मौसम में बदलाव के साथ मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे डेंगू व मलेरिया के साथ वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 70-80 बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिले में डेंगू बुखार के पांच नए मामले मिले हैं। इससे पहले डेंगू के सात मामले मिले थे। नए मामले मिलाकर इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। जिला अस्पताल में अब तक 509 मरीजों की एलाइजा जांच हुई है। जिले में डेंगू के सबसे अधिक पांच केस थानाभवन ब्लाॅक में मिले हैं, जबकि कांधला व कैराना में दो-दो और शामली अरबन ब्लाक में तीन मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, मलेरिया के भी दो नए मामले मिले हैं। इससे पहले सात मामले मिले थे। अब तक मलेरिया के नौ मामले मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी से अब तक 72,791 मरीजों की जांच की जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बुखार की रोकथाम के लिए फोगिंग और एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उनका कहना है कि नवंबर माह में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed