Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health news

Shamli News: तीन दिन बाद खुला जिला अस्पताल, ओपीडी में पहुंचे 1450 मरीज

Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
health news
शामली। तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। भीड़ के कारण मरीजों को कतार में खड़े रहकर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। मरीजों को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। ओपीडी में 1450 मरीजों को उपचार मिला।
विज्ञापन

दुर्गा महाअष्टमी, नवमी और दशहरा की तीन दिन की जिला अस्पताल में छुट्टी रही। छुट्टी के दिन सुबह 11 बजे तक ओपीडी खुली और इसके बार इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों का उपचार किया गया। छुट्टी के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल खुला। सुबह आठ बजे से ही मरीज अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे तक मरीजों की कतार लग गई थी। मरीजों को पहले पर्चा बनवाने, फिर ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए और इसके बाद दवा लेने के लिए लंबी कतार में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। इसे लेकर मरीज बेहाल रहे। पैथोलॉजी लैब में भी जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। हड्डी रोगों के मरीजों की संख्या 125 से ज्यादा रही। बुखार नजला, खांसी के 400 से ज्यादा मरीज रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा त्वचा संबंधी रोगों के 130 मरीज आए। इनके अलावा 110 से ज्यादा महिलाएं उपचार के लिए पहुंचीं। दोपहर दो बजे तक मरीजों को उपचार दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ओपीडी में नए पर्चे पर 1200 मरीज आए, जबकि पुराने पर्चे पर करीब 250 मरीज आए। ओपीडी में सभी चिकित्सक मौजूद रहे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed