{"_id":"68e2bc38c386b969c90f58a4","slug":"health-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-151066-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की बुखार से मौत, कई लोग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की बुखार से मौत, कई लोग पीड़ित
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव दभेड़ी में बुखार से पीड़ित बीना कश्यप (35) की मौत हो गई। उसमें डेंगू के लक्षण थे। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
बीना कश्यप को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले उसे गांव और उसके बाद जलालाबाद के निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन दवा के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने रक्त की जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम आना बताया। तीन दिन से महिला कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती थी। रविवार का इलाज के दौरान महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे कहीं बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू से महिला की मौत होने की आशंका जताई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 15 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं।
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुशील ने बताया की महिला की मौत की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी।
-- -- --