फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health is deteriorating due to viral cough and diarrhea

Shamli News: वायरल के साथ खांसी और डायरिया से बिगड़ रही सेहत

Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to viral cough and diarrhea
शामली के जिला अस्पताल पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
शामली। मौसम में बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। अभी तक वायरल से ही लोग परेशान थे लेकिन अब खांसी और डायरिया भी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है इनमें से 400 मरीज बुखार, खांसी, दस्त के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम कभी गर्म तो कभी ठंड महसूस होने लगती है। बदलते मौसम में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि वायरल बुखार कई-कई दिन तक लोगों को चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

मौसम तेजी से बदल रहा है, इसलिए सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस होती है। ऐसे में जो लोग दोपहर को बाहर से आते हैं, उन्हें घर आते ही पंखा चलाने की इच्छा महसूस होती है, लेकिन ऐसी गलती भूलकर भी न करें, क्योंकि बीमारी की सबसे बड़ी वजह यही है। इससे सर्दी-गर्मी हो जाती है, जिससे कुछ देर बाद बुखार महसूस होने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से आए, गर्मी महसूस हो तो भी पंखा न चलाएं, बल्कि कुछ देर आराम से बैठें। तापमान अपने आप सामान्य लगने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि रखा हुआ खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। चिकित्सकों ने मरीजों को खूब पानी पीने, धूप और तपिश में जाने से बचने, नारियल पानी का इस्तेमाल करने, मौसमी व ताजा फलों का सेवन करने की सलाह दी है।

प्रभावित रही अल्ट्रासाउंड सेवा
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ही करतें हैंं। उन्हें किसी पारिवारिक वजह से अचानक छुट्टी पर जाना पड़ा। इस कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। दरअसल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सीएमएस के न होने पर अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed