फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department team sealed private clinic

Shamli News: निजी क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health department team sealed private clinic
- बिना रजिस्ट्रेशन की जा रही थी सर्जरी और मरीजों का उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। सोशल मीडिया पर वायरल गर्भवती महिला की सर्जरी की वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित निजी क्लीनिक को एसीएमओ द्वारा कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया। बताया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन सर्जरी की जा रही थी। डाक्टर के बजाए अन्य महिला भी सर्जरी कर रही थी।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खेल स्थित एक निजी क्लीनिक पर तैनात महिला की कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सर्जरी करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें संज्ञान लेते हुए एसीएमओ द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया था। मामले को लेकर किसान संगठन सहित कई अन्य संगठनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। नोटिस जारी होने के बावजूद भी चिकित्सक के द्वारा जब कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो चिकित्सा विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

शनिवार को एसीएमओ अवनीश कुमार अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित लक्ष्मी क्लीनिक पर पहुंचे। वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था । टीम ने अपनी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया। निजी चिकित्सालय के सील होने के बाद चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की, जिसमें वह आरोप लगा रही हैं कि कुछ दिन पूर्व सीएमओ ऑफिस के एक कर्मचारी ने उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50,000 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसीएमओ अवनीश कुमार का कहना है कि चिकित्सक की कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसके संबंध में उसे नोटिस जारी किया गया था, जवाब नहीं आने पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed