फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department sent samples of 40 people for investigation

स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

Wed, 08 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health department sent samples of 40 people for investigation
स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। जिले में मिले कोराना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले करीब 40 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं, जिन्हें मेरठ मेडिकल लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लैब में 23 सैंपल पहले से लंबित है। उधर, झिंझाना में दूसरे दिन भी डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य चलता रहा।

जिले के कस्बा झिंझाना में त्रिपुरा के आठ जमाती, शामली के दिल्ली रोड मस्जिद में असम के एक और थानाभवन के भैंसानी में बांग्लादेश के दो जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी का उपचार कोविड अस्पताल झिंझाना में चल रहा है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों लगभग 52 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि इतने ही लोग होम क्वारंटीन किए गए है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि बुुधवार को कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे गए हैं। मेरठ की लैब में 23 सैंपल पहले से लंबित है। इस तरह से जिले के 63 सैंपल लंबित चल रहे हैं। इनमें से कुछ की रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। सीएमओ ने बताया कि कस्बा झिंझाना में कोरोना संक्रमित आठ जमातियों के मिलने के बाद मंगलवार से स्वास्थ्य टीमों द्वारा शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी करने के साथ बुखार, नजला, जुुकाम या खांसी के मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी किसी को कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने की जानकारी नहीं मिली है। उधर, बताया गया है कि सर्वे के दौरान कस्बा झिंझाना के मोहल्ला आफगानान में कुछ परिवारों ने जानकारी देने से मना कर दिया। इस सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे लोगों को समझाया। इसके बाद उन परिवारों ने सर्वे टीम को जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed