{"_id":"61a51ba89250a050526c32a6","slug":"health-department-s-eye-on-four-people-who-came-from-abroad-shamli-news-mrt566901424","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए चार लोगों पर बनी स्वास्थ्य विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए चार लोगों पर बनी स्वास्थ्य विभाग की नजर
विज्ञापन
शामली। विदेशों में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विदेश यात्रा से आने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास चार लोगों के विदेश से आने की जानकारी मिली है, जिनके सैंपल प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर क्लोज कैंपस वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
कई देश में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने और देश के कई राज्यों में कोरोना के केस मिलने के बाद शासन ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोनारोधी टीकाकरण की गति बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। खासतौर से विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
अभी तक स्वास्थ्य विभाग को चार लोगों के विदेश यात्रा से आने के बारे में जानकारी मिली है। इनमें दो लोग शामली के रहने वाले है, जबकि दो लोग ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन लोगों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनके जल्द से जल्द सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजे जा सके। इसके अलावा मंगलवार से तीन दिवसीय क्लोज कैंपस में रहने वाले लोगों के सैंपल लेने का तीन दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में हायर एजुकेशन वाले शिक्षण संस्थान, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कालेज, आईटीआई, आदि में रहने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। सीएचसी के वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि विदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल प्राथमिकता पर लिए जाएंगे। साथ ही मंगलवार से तीन दिन तक क्लोज कैंपस में सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज ने बताया कि एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों लगभग दो हजार सैंपल रोज लिए जा रहे हैं। हालांकि करीब दो माह से जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाएं, भीड़ में जाने से बचे और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।