फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health camp organized in Dengue affected Islam Nagar and Alipur

डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर व अलीपुर में स्वास्थ्य कैंप लगाया

Sat, 05 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Health camp organized in Dengue affected Islam Nagar and Alipur
कैराना के इस्लाम नगर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर व अलीपुर में स्वास्थ्य कैंप लगाया
विज्ञापन

शामली, कैराना। बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर व अलीपुर में मेडिकल कैंप लगाए। इस दौरान दोनों गांवों में 119 मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें दवाईयां वितरित की गई। डेंगू के नौ संभावित व मलेरिया के 18 संभावित मरीजों की किट से जांच की गई। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इस्लाम नगर में पिछले सप्ताह पूर्व प्रधान की पुत्रवधू व एक 10 वर्षीय बालक की डेंगू से मौत हो गई थी। अलीपुर में भी बुखार के मरीज बताए जा रहे थे। शुक्रवार को डॉ. शेखर व फार्मासिस्ट सागर व आशाओं ने गांव अलीपुर में कैंप लगाया। कैंप में डॉक्टरों ने 94 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित कीं। अलीपुर में डेंगू किट से चार मरीजों व मलेरिया किट से आठ मरीजों की जांच की गई। जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई। एक दिन पहले अलीपुर में 50 वर्षीय अंटू व 65 वर्षीय महिला जीली की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अंटू को शुगर की पुरानी बीमारी थी और उसके पैर में चोट लगने के कारण जख्म ठीक नहीं हो रहा था। 65 वर्षीय जीली भी पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। बुढ़ापे व बीमारी के कारण उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। कैंप में डॉ. विपिन शर्मा व जरीफ ने 25 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित की। कैंप में पांच मरीजों की डेंगू किट से व 10 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि कुछ स्थानों पर साधारण बीमारी से मौतें हुईं हैं। इस्लाम नगर व अलीपुर में कैंप लगा कर नौ मरीजों का डेंगू टेस्ट किया गया। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं हैं। सभी लोग अपने आसपास गंदगी इकठ्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed