फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heads and secretaries sent affidavits in the block, now they do not have cattle

Shamli News: प्रधानों व सचिवों ने ब्लॉक में भेजे शपथ पत्र, अब नहीं है उनके यहां गोवंश

Sun, 23 Apr 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heads and secretaries sent affidavits in the block, now they do not have cattle
- जनपद की ग्राम पंचायतों में जो गोवंश थे उनको पकड़कर भिजवा दिए गोशाला के अंदर
विज्ञापन

- आठ अप्रैल तक गोशाला में भेजे गए 505 गोवंश, पशु विभाग ने शपथ पत्र डीएम को भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नोडल अधिकारी के आदेश पर प्रधानों व सचिवों ने अपने-अपने ब्लॉक में शपथ पत्र भेजकर कहा कि उनके यहां कोई गोवंश सड़कों या खेतों में घूमता नहीं दिख रहा है। उनके यहां जो गोवंश थे उनको पकड़कर ग्राम पंचायतों की गोशाला के अंदर भिजवा दिया गया है और इससे राहगीरों व किसानों की फसल को कोई खतरा नहीं है। जबकि अभी भी सड़कों पर और खेतों में गोवंश घूमते दिखाई दे रहे हैं।
सड़कों और खेताें में निराश्रित गोवंश घूम रहे थे और वह किसानों की फसल को नष्ट करने के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन रहे थे। गोवंश ने कई जनपदों में राहगीरों को मौत के घाट उतार दिया था। शामली में भी कई हादसे सामने आए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने 31 मार्च तक सभी गोवंश को गोशाला में भेजने के आदेश दिए थे। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। शामली के लिए परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी मृदुल चौधरी को नोडल अधिकारी अधिकारी बनाया था। नोडल अधिकारी ने सचिवों व प्रधानों से शपथ पत्र देने के आदेश दिए थे और शपथ पत्र में उनके यहां गोवंश है या नहीं उसका भी उल्लेख करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

जिसके बाद डीएम ने सभी प्रधानों व सचिवों को शपथ पत्र देने के लिए कहा। कैराना, कांधला, शामली और थानाभवन ब्लॉक के प्रधानों व सचिवों ने भेजे शपथ पत्र में कहा कि अब उनके यहां गोवंश नहीं है और जो गोवंश थे उनको पकड़कर खुद के खर्चे पर गोशाला में भिजवा दिए गए है। इससे उनके गांव में एक भी गोवंश नजर नहीं आता है। इसलिए किसानों की फसल को किसी भी तरह का खतरा नहीं है और न ही निराश्रित गोवंश से राहगीरों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन ब्लॉक से नहीं आई रिपोर्ट
ऊन ब्लॉक से अभी तक उनके यहां गोवंश है या नहीं यह रिपोर्ट अभी तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में नहीं पहुंची है। ऊन बीडीओ को प्रधानों व सचिवों के शपथ पत्र भेजने के आदेश दिए गए है, लेकिन रिपोर्ट भेजने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। ऊन ब्लॉक से रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि जनपद में सभी गोवंश संरक्षित किए गए हैं या नहीं।वर्जन...

जनपद के चार ब्लॉक से रिपोर्ट आ गई है और ऊन ब्लॉक से अभी रिपोर्ट नहीं आई है। जनपद में 505 के करीब गोवंश को पकड़ कर गोशाला के अंदर भेज दिया गया है। यह रिपोर्ट डीएम व सीडीओ को भेजी जा रही है। ऊन ब्लॉक से जैसे ही रिपोर्ट आएगी तो उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। - यशवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed