Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Head constable injured in road accident dies during treatment

Shamli News: सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Head constable injured in road accident dies during treatment
हसनपुर लुहारी (शामली)। कांवड़ ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए हेड कांस्टेबल अजय कुमार (40) का बुधवार सुबह मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे बुलंदशहर जिले के गुलावठी थानाक्षेत्र के गांव कैथला के निवासी थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक छा गया है।
विज्ञापन

थानाभवन थाने की कादरगढ़ चौकी पर तैनात अजय कुमार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से बनत की ओर कांवड़ ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चौकी से करीब एक किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

अजय कुमार अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। कुछ समय पहले बड़े भाई का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उनके परिवार में अब पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र कुणाल और 11 वर्षीय पुत्र भव्य रह गए हैं। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed