{"_id":"5738cb3c4f1c1bf815ac74b8","slug":"he-was-a-terror-uncontrollable-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने मचाया आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 16 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। वहीं, अनियंत्रित कार मंदिर गेट के पास प्रसाद के काउंटर में जा घुसी। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार सुबह कैराना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी कोमल पत्नी आशीष अपने बेटे और देवर सचिन के साथ बाइक से सहारनपुर के गांव पिलखनी जा रही थी।
सहारनपुर रोड पर वह साईंधाम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए रुके। इसी दौरान एक और कार सवार लोग मंदिर के गेट पर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाने मंदिर में चले गए। जब कोमल और उनका देवर प्रसाद चढ़ाकर बाइक लेकर चलने वाले थे, तभी शामली की ओर से अनियंत्रित गति से आती होंडा सिटी ने बाइक के पास खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद होंडा सिटी मंदिर गेट के पास प्रसाद के काउंटर को तोड़ती हुई अंदर घुस गई। हादसे में कोमल, उनका देवर सचिन, मंदिर के सेवादार प्रवीण गोयल और सुशील गर्ग घायल हो गए।
कोमल का बेटा बाल बाल बचा। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने कार चालक अमूल चौधरी निवासी भैंसवाल को पकड़ लिया। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भेजकर उपचार कराया गया। चालक अमूल ने पुलिस को बताया कि वह किसी कार्य से सहारनपुर जा रहा था। साईंधाम के पास सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़ी कार में लग गई, जिस कारण हादसा हुआ।