{"_id":"686ebc3d5f442659fc0a2797","slug":"he-doesnt-give-me-money-for-household-expenses-and-if-i-ask-for-it-he-beats-me-shamli-news-c-26-1-smrt1047-145369-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पति घर खर्च नहीं देता, मांगती हूं तो पीटता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पति घर खर्च नहीं देता, मांगती हूं तो पीटता है
Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल को 28 पीड़ित महिलाओं ने सुनाया दुखड़ा
घरेलू हिंसा के मामले अधिक रहे, अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए
सदस्य ने चार घंटे सुनी पीड़िताओं की समस्याएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेडम मेरा पति घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता, मांगती हूं तो पीटता है। मुझे न्याय दिलाओ। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीड़ित महिला ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल के समक्ष इस तरह अपना दुखड़ा सुनाया। कई महिलाओं ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। आयोग की सदस्य ने 28 महिलाओं की शिकायत सुनीं इनमें से अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित थी। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना बाबरी क्षेत्र के चूनसा गांव की एक किशोरी राधा अपने भाई और भाभी के साथ जनसुनवाई के दौरान पहुंचकर बताया कि पड़ोस के कुछ युवकों ने मारपीट की। बाबरी पुलिस ने सूचना देने पर केवल एनसीआर दर्ज कर खानापूर्ति की। मेडिकल पांच दिन बाद कराया गया। एक महिला ने अपने पति के साथ पहुंचकर शिकायत की कि गांव के कुछ लड़के उसके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
नीता ने शिकायत करते हुए बताया कि पति घर का खर्चा नहीं देता। मांगने पर मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने रीता पत्नी विक्रम सिंह ने शिकायत की उसके प्लाॅट के आगे ट्रांसफार्मर रख दिए। पटेल नगर बनत निवासी बबीता ने शिकायत की कि खेत में खड़ी गन्ने की फसल में ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी है। बैठक में एसडीएम प्रोन्नत मृदुला दुबे , सीओ प्रभा पटेल, सहायक श्रमायुक्त अचला पांडे, एसीएमओ डॉ.अथर जमील, मौजूद रहीं। डाॅ. हिमानी अग्रवाल बृहस्पतिवार को शामली ब्लाॅक सभागार में महिला जनसुनवाई और चौपाल कार्यक्रम में शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
प्रेमी छोड़कर चला गया, अब पति के साथ रहना चाहती हूं
शामली निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि वह अपने पति बच्चों को छोड़कर पड़ोस के युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि प्रेमी उसे छोड़कर चला गया। अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसने पति के साथ रहने की अनुमति मांगी। थानाभवन की सरताज ने अपने पति की संपत्ति में हिस्सा मांगा। थानाभवन की आयशा, विमला, आदर्श मंडी थानाक्षेत्र बबीता, जीतू, रेखा आदि ने भी अपनी व्यथा सुनाई।