फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   he complaint against 23 absent officers

23 गैरहाजिर अफसरों के खिलाफ तहरीर दी

Mon, 05 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 05 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। मंडी स्थल पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण के दौरान 22 पीठासीन अधिकारी, 23 मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार मंडी स्थल में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों- मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान 22 पीठासीन अधिकारी एवं 23 मतदान अधिकारी प्रथम गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने वाले 45 पीठासीन अधिकारी-मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ कोतवाली में में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 व आईपीसी की धारा 174 के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैरहाजिर रहने वाले पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम की एफ आरआर डीएम ओपी वर्मा की ओर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। गैरहाजिर खंडीय लेखाधिकारी शामली ओमप्रकाश मीना, कैराना राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता शिशुपाल सिंह, बिग्रेडियर होशियार सिह इंटर कालेज के सहायक अध्यापक निधान सिंह, फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद पाल, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के सहायक अध्यापक रचना सैनी, कसेरवा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह, मुंडेट कला के प्राथमिक विद्यालय जय जवान, जय किसान के सहायक अध्यापक विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय पंजीठ के प्रधानाध्यापक भुल्लन सिंह, अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी मुजफ्फरनगर के जिशान अहमद, सहायक अध्यापक महावत के धनप्रकाश,   सहायक अध्यापक हिंगोखेडी के अंजनी कुमार, राजकीय महाविद्यालय कैराना के प्रवक्ता मदनपाल, प्रधान अध्यापक बुटराडी नंबर  एक के प्रमोद कुमार शर्मा, प्रधान अध्यापक गंदराऊ इदरीश अहमद, चेतन्य कुमार  सहायक अध्यापक कमालपुर,  महेंद्र यादव सहायक अध्यापक इंटर कालेज कुरमाली, वीवीपीजी कालेज के प्रताप कुमार, प्राथमिक विद्यालय कदीमनगर कैराना के सहायक अध्यापक रामधन सिंह,  सतीश पाल उपनिरीक्षक कैराना, टिटौली के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अजय कुमार वर्मा, अपर सांख्यकी अधिकारी  शामली अरुण कुमार, वीवी इंटर कालेज शामली के सहायक अध्यापक संतोष सिंह, 23 मतकार्मिकों शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक, नगरपालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शामिल हैं।     

इंद्रपाल सिह पांचाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed