फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   HD and airbrush makeup are the first choice of brides, crowd increased in parlors

Shamli News: एचडी और एयरब्रश मेकअप दुल्हनों की पहली पसंद, पार्लरों में बढ़ी भीड़

Thu, 23 Jan 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
HD and airbrush makeup are the first choice of brides, crowd increased in parlors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शादी समारोह में अच्छा खाने व पहनने के अलावा सुंदर दिखने पर भी लोगों को काफी रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन को सजाने-संवारने के लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग चल रही है। इस बार दुल्हनों में एचडी व एयरब्रश मेकअप काफी चलन में है। ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों को सजाने के लिए 5000 से 25000 रुपये तक के अलग-अलग पैकेज उपलब्ध हैं।
सहालग के मौसम में ब्यूटी पार्लरों में भी पहले से ही बुकिंग कराई जा रही है। मेकअप आर्टिस्ट हल्दी, संगीत, जयमाला व पार्टी आदि में दुल्हनों को सजाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। नगर के नाला पटरी स्थित पार्लर संचालिका रश्मि ने बताया कि इस समय एचडी व एयरब्रश मेकअप खूब चलन में हैं। चेहरे के दाग-धब्बे और बारीक चीज को हटाने के लिए एचडी मेकअप किया जाता है।
विज्ञापन

एचडी मेकअप से चेहरे पर ब्रश की मदद से ऐसे प्रोडक्ट को लगाया जाता है कि चेहरे की खूबसूरती कई गुणा तक बढ़ जाती है। इसके अलावा दुल्हनें एयरब्रश मेकअप को भी खूब पसंद कर रही हैं। एयरब्रश मेकअप में स्पंज, ब्रश व उंगलियों का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें एयरब्रश मशीन का उपयोग करके त्वचा पर स्प्रे किया जाता है। एयरब्रश मेकअप हल्का मेकअप होता है, जिसे एयरगन के साथ लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के मेकअप में लिक्विड फाउंडेशन को एयरगन के छोटे से चैंबर में डाला जाता है और दुल्हन के चेहरे पर स्प्रे किया जाता है। वहीं माजरा रोड स्थित पार्लर संचालिका राधा रानी ने बताया कि अब पारंपरिक मेकअप का चलन बंद हो गया है। इस बार दुल्हन सबसे ज्यादा हाई डेफिनेशन मेकअप ज्यादा पसंद कर रहीं हैं, कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed