फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hawan was performed on the death anniversary of late Chaudhary Ajit Singh

Shamli News: स्व. चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर हवन हुआ

Tue, 06 May 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hawan was performed on the death anniversary of late Chaudhary Ajit Singh
शामली में भैंसवाल रोड पर  स्व चौधरी अजित सिंह की पुण्यति​थि पर  हवन करते विधायक व रालोद कार्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया। मौके पर रालोद के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। बीस अक्तूबर तक रालोद पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को भैंसवाल रोड स्थित रालोद कार्यालय में रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह के समय यज्ञ पंडित विवेक भारद्वाज ने विधि विधान से संपन्न कराया। यजमान के रूप में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण का उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने पार्टी की मासिक बैठक में कहा कि सक्रिय सदस्य बनने पर ही पदाधिकारी बन पाएंगे। जब भी केंद्र सरकार में कोई दायित्व बड़े चौधरी को मिला। उन्होंने प्रदेश की देश की जनता की भलाई के लिए कार्य किया। थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने कहा कि मंत्री बनने के बाद ऊन समेत कई चीनी मिल स्थापित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि चौधरी साहब ने किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ी।
पूर्व विधायक राव वारिस, रालोद छात्र सभा के राजन जावला, ऋषिराज रांझड़, अरविंद झाल, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, मुकेश सैनी, सनोज टोंडा रविंद्र सोंटा, सत्यवीर पंवार, अरविंद पंवार, शशि वर्मा, विनोद पंवार, देवानंद गौड़, रोहित सैनी अमन नामदेव, मुबारक अली मौजूद रहे।

रालोद नगर अध्यक्ष देवानंद गौड़ ने बताया कि चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर शामली क्षेत्र की जनता के लिए प्रत्येक रविवार को आंखों का शिविर लगाया जाएगा। समर्पण ट्रस्ट शामली के सहयोग से शिविर लगाया जाएगा। बैठक का संचालन विकास धीमान ने किया। 20 अक्तूबर तक नए सदस्य बनाने की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed